फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दिवाली पर बदायूं डिपो ने तीन दिन में 1.50 करोड़ राजस्व कमाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। दिवाली पर बदायूं रोडवेज डिपो ने पिछले तीन दिन में करीब 1.50 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है। यात्रियों की भीड़ के चलते डिपो की आय सामान्य दिनों की तुलना में दोगुनी से भी अधिक रही।
विज्ञापन


बदायूं डिपो के एआरएम राजेश पाठक ने बताया कि सामान्य दिनों में डिपो की प्रतिदिन औसत आय 22 से 25 लाख रुपये होती है। दिवाली के अवसर पर दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और अन्य बड़े शहरों से अपने घर लौट रहे कामगारों और प्रवासी यात्रियों की वजह से डिपो की आय में जबरदस्त उछाल आया है। इन तीन दिनों में डिपो ने प्रतिदिन 45 से 50 लाख रुपये तक का राजस्व कमाया है, जो प्रदेश में पहले स्थान पर बताया जा रहा है।
एआरएम के अनुसार, यात्रियों की सुविधा के लिए डिपो प्रशासन ने पहले से ही अतिरिक्त बसों की व्यवस्था कर रखी थी। दिल्ली, मुरादाबाद, बरेली, आगरा और लखनऊ जैसे प्रमुख रूटों पर अतिरिक्त फेरे लगाए गए। इसके साथ ही यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कर्मचारियों की ड्यूटी भी बढ़ाई गई, ताकि किसी भी यात्री को बस के लिए अधिक देर तक इंतजार न करना पड़े। दिवाली के बाद भी वापसी के यात्रियों की संख्या अधिक रहने की संभावना है। डिपो प्रशासन ने इसके लिए भी तैयारी कर ली है। दिल्ली रूट पर विशेष बसों का संचालन जारी रहेगा। अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें