फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: बिसौली में सपा विधायक ने विद्युत उपकेंद्र में घुसकर कर्मचारियों को पीटा, कानून व्यवस्था बिगाड़ रहा बिजली संकट

Fri, 29 Apr 2022 01:41 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

कर्मचारियों ने अपनी शिकायत में कहा है कि बिसौली विधायक जातिसूचक शब्द कहकर उन्हें पीट रहे थे। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। विधायक पक्ष से भी तहरीर देने की बात कही जा रही है पर पुलिस से लेकर विधायक तक इसकी पुष्टि नहीं कर रहे।
विज्ञापन
कर्मचारियों से धक्कामुक्की करते विधायक - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में बिजली कटौती कानून व्यवस्था बिगाड़ रही है। बिसौली के सपा विधायक आशुतोष मौर्य देर रात उपकेंद्र पहुंचे और कर्मचारियों से मारपीट की। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। कर्मचारियों ने थाने में विधायक के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन


कर्मचारियों ने अपनी शिकायत में कहा है कि बिसौली विधायक जातिसूचक शब्द कहकर उन्हें पीट रहे थे। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। विधायक पक्ष से भी तहरीर देने की बात कही जा रही है पर पुलिस से लेकर विधायक तक इसकी पुष्टि नहीं कर रहे।

वहीं कादरचौक के दो उपकेंद्रों पर देर रात गुस्साए किसानों ने तोड़फोड़ कर स्टाफ से मारपीट कर दी। एक जगह स्टाफ ने बंधक बनाने का आरोप लगाकर तहरीर भी दी है। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की दो से तीन घंटे की सप्लाई ने हाल बिगाड़ा हुआ है। बिजली की समस्या अब कानून व्यवस्था के लिए भी संकट पैदा करने लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक पर मारपीट का आरोप लगाकर धरना देते बिजली कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

कर्मचारी धरने पर बैठे, पीड़ित बोला- नशे की हालत में थे विधायक और हमलावर, एमएलए ने भी दी तहरीर

शुक्रवार दोपहर एसएसओ ने मारपीट, सरकारी काम में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज कर ली। बिसौली की सप्लाई बंद कर उपकेंद्र में कर्मचारियों ने धरना शुरू कर दिया है। एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा वहां स्थिति देखने पहुंचे हैं, वहीं विधायक सफाई दे रहे हैं कि उनसे अभद्रता और उनके ड्राइवर से मारपीट की गई थी। उन्होंने रात में ही मारपीट व एससी एक्ट की तहरीर दी पर पुलिस उनकी तहरीर लेने से ही इनकार कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें