फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बाबा साहब पर अमर्यादित टिप्पणी पर बसपाइयों में उबाल

Wed, 25 Dec 2024 10:38 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बहुजन समाज पार्टी की ओर से डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में मंगलवार को बसपा के पदाधिकारियों ने धरना-प्रदर्शन किया। बसपा नेताओं ने कहा कि संसद में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने डॉ. भीमराव आंबेडकर पर जो अपमानजनक व अमर्यादित टिप्पणी की है, वह ठीक नहीं है। इसको लेकर सिटी मजिस्ट्रेट प्रवर्धन शर्मा को ज्ञापन दिया गया।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के आह्वान पर मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में सुबह से बसपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। मंडल प्रभारी हेमेंद्र गौतम ने कहा कि बाबा साहब हमारे सबसे बड़े भगवान हैं। उनका अपमान किसी भी दशा में पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। मंडल प्रभारी रवि मौर्य ने कहा कि आज जो भी हमें हक अधिकार मिले हैं। वह सिर्फ बाबा साहब की बदौलत हैं।
बसपा जिलाध्यक्ष रक्षपाल सिंह निमेष ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर पर अमर्यादित व उपहास पूर्ण शब्दों का प्रयोग किया है। यह न केवल अशोभनीय है। बल्कि बाबा साहब के प्रति गहरी असंवेदनशीलता व जातिवादी मानसिकता को भी प्रदर्शित करता है। इस दौरान जयपाल सिंह, डॉ. क्रांति कुमार, आरपी त्यागी, ज्ञान सिंह पाल, अतुल कश्यप, डॉ. लेखराज सिंह, राजेश, इंद्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें