फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बसपा नेता के परिवार पर फरसे से हमला, दंपती सहित चार घायल

विज्ञापन
परिवार पर हमला करने वाले आरोपी पेंड़ से बंधा हुआ। संवाद
विज्ञापन
बिसौली (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को सुबह एक सिरफिरे ने बसपा के विधानसभा प्रभारी के परिवार पर फरसे से हमला कर दिया। इससे दंपती सहित चार लोग घायल हो गए। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद हमलावर को पकड़कर पेड़ से बांध दिया गया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव मदनजुड़ी निवासी बसपा के विधानसभा प्रभारी भगवान सिंह अपनी पत्नी आशा, बेटे विकास, नाती शिवांश के साथ सोमवार की सुबह लगभग सात बजे घर में बैठकर चाय पी रहे थे। तभी पड़ोसी लल्लू सिंह हाथ में फरसा लेकर उनके घर पहुंच गया और पूरे परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया।
हमले में बसपा नेता की पत्नी आशा के हाथ में, जबकि उनके नाती शिवांश के सिर में फरसा लगा। बसपा नेता ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उन पर भी हमला कर दिया। उनके हाथ में फरसा लगने से वह भी गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले में उनका बेटा विकास भी बुरी तरह घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए।
विज्ञापन

उन्होंने हमलावर लल्लू सिंह को पकड़ लिया। उसके हाथ-पैर बांधने के बाद उसे एक पेड़ से बांध दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। दो घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को थाने ले आई। भगवान सिंह की तहरीर पर आरोपी लल्लू सिंह निवासी मदनजुड़ी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घायलों का बिसौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया।

परिवार पर हमला करने वाले आरोपी पेंड़ से बंधा हुआ। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें