हाजी बुधवार को नगर के मोहल्ला संख्या दो में राजीव आर्य के आवास पर आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में बसपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा। साथ ही प्रदेश में बहन मायावती के नेतृत्व में सरकार बनेगी। जिलाध्यक्ष डा.क्रांति कुमार ने कहा कि 2017 के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से कमर कस लेनी चाहिए। बसपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करना चाहिए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस के नगराध्यक्ष अजीत सिंह गुर्जर को बसपा की सदस्यता ग्रहण कराई।
इसके अलावा उन्होंने युवा नेता राजीव आर्य को नगराध्यक्ष की जिम्मेदारी भी सौंपी। उनका सभी ने फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर रंजीत सागर, देवेंद्र गौतम, प्रेमनाथ, योगेश कुमार, विमल कुमार, प्रतीक माहेश्वरी, विशाल कुमार, वैभव माथुर, प्रेमपाल माथुर, पुष्पेंद्र सागर, चंगेज खां, इल्यास खां, अनुराग, अबरार खां, शाहिद राइन, चंद्रशेखर, आशू शर्मा आदि मौजूद रहे।