फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बसपा ने बिल्सी और शहर विधानसभा के अध्यक्ष बदले

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देश पर बुधवार को बदायूं में सेक्टर और बूथ कमेटियों के गठन की प्रगति की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

बरेली मंडल के मुख्य प्रभारी विजेंद्र सिंह विक्रम ने संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करते हुए विधानसभा स्तर पर जिम्मेदारियां सौंपीं। समीक्षा के दौरान बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी चमनपाल की जगह अजयपाल गौतम को सौंपी गई। वहीं, शहर विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी राजीव सागर की जगह धीरेंद्रपाल को दी गई। इस अवसर पर मंडल प्रभारी इंद्रपाल सिंह, आरपी त्यागी, जिला अध्यक्ष जयपाल सिंह, अशोक सागर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें