फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: महाराणा प्रताप महाविद्यालय में शुरू होंगी बीएससी की कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बिल्सी के महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अब विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों को भी पढ़ाई का मौका मिलेगा। अब तक महाविद्यालय में स्नातक स्तर पर केवल बीए की कक्षाएं संचालित होती थीं, लेकिन नए शैक्षणिक सत्र से यहां बीएससी की कक्षाएं भी शुरू की जाएंगी। इसके लिए कॉलेज प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन

बिल्सी के महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीएससी पाठ्यक्रम शुरू होने से उन विद्यार्थियों को काफी राहत मिलेगी जिन्हें विज्ञान वर्ग से इंटरमीडिएट पास करने के बाद जिला मुख्यालय या दूसरे शहरों व निजी कॉलेजों का रुख करना पड़ता था। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को आर्थिक और परिवहन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
बिल्सी में ही विज्ञान विषयों की पढ़ाई उपलब्ध होने से छात्रों का समय और खर्च दोनों बचेंगे। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, बीएससी कक्षाएं शुरू करने के लिए प्रयोगशालाओं, उपकरणों और आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था की जा रही है। विज्ञान विषयों के संचालन के लिए भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित और जीव विज्ञान जैसे विषयों के प्राध्यापकों की जरूरत होगी।
विज्ञापन

इसी को देखते हुए शासन ने शिक्षकों की संख्या बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बिल्सी विधायक हरीश शाक्य का कहना है कि नए पाठ्यक्रम शुरू होने से संस्थान में छात्र-छात्राओं संख्या बढ़ने की संभावना है। इससे जिले के उच्च शिक्षा क्षेत्र को भी मजबूती मिलेगी।

बिल्सी के महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में इस सत्र से बीएससी की कक्षाएं संचालित होने लगेंगी। शासन स्तर से इसकी मंजूरी मिली है। इसके साथ ही यहां पर नौ नए प्रवक्ताओं की भी नियुक्ति हो रही है। क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा का अवसर काॅलेज में ही मिल सकेगा। - हरीश शाक्य, विधायक बिल्सी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें