फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बीएसए का आदेश दरकिनार.. दो शिक्षकों ने नहीं दिया स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बिसौली के भटपुरा संविलियन विद्यालय में तैनात शिक्षक बीएसए के आदेश को भी दरकिनार कर रहे हैं। स्कूल में चार सहायक अध्यापकों से विद्यालय न खोलने के मामले में 26 नवंबर तक स्पष्टीकरण बीएसए ने मांगा था, लेकिन 30 नवंबर तक मात्र दो ही अध्यापकों ने स्पष्टीकरण भेजा है। जबकि, दो ने स्पष्टीकरण भेजने की जरूरत भी नहीं समझी है।
विज्ञापन


भटपुरा के संविलियन विद्यालय में प्रीति माहेश्वरी प्रधानाध्यापक हैं। 13 नवंबर को उनकी तबीयत खराब हुई तो उन्होंने सुबह आठ बजे एबीएसए को अवगत कराया और स्कूल की चाबी अन्य अध्यापकों से ले जाने को कहा। एबीएसए राजेंद्र प्रसाद ने अपने कार्यालय से कर्मचारी को स्कूल की चाबी लेकर विद्यालय भेजा, लेकिन वहां मौजूद अध्यापक ने कर्मचारी से अभद्रता करते हुए चाबी लेने से मना कर दिया। प्रधानाध्यापक का कहना है कि विद्यालय में तैनात चार अध्यापक हैं जो मनमानी कर रहे हैं। किसी भी आदेश का पालन नहीं किया जा रहा है।

बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने इस मामले में पत्र जारी कर अध्यापकों से 26 नवंबर तक स्पष्टीकरण मांगा था। 30 नवंबर को अध्यापक अमित गुप्ता व ऋतुजा सागर ने अपना स्पष्टीकरण भेजा है। जबकि, अध्यापक मुकेश कुमार, ज्योति शर्मा ने स्पष्टीकरण नहीं भेजा है।
विज्ञापन



अध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। अभी तक दो अध्यापकों का स्पष्टीकरण मिला है। अन्य अध्यापकों के स्पष्टीकरण मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। - वीरेंद्र कुमार, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें