फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैक्षिक गुणवत्ता खराब मिली, बीएसए नाराज     

Mon, 28 Aug 2017 06:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
विज्ञापन
BSA Budaun
विज्ञापन
बीएसए प्रेमचंद्र यादव ने सोमवार को विकासखंड सालारपुर क्षेत्र के कई स्कूलों का निरीक्षण किया। कमियां मिलने पर उन्हें दूर कराने के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए। बीएसए ने सबसे पहले प्राथमिक स्कूल ललेई विकास का निरीक्षण किया। स्कूल में प्रधानाध्यापिका नाजिया बेगम और चार शिक्षक कार्यरत हैं। जिसमें भानु प्रताप यादव चिकित्सा अवकाश पर थे लेकिन उन्होंने इस संबंध में कोई भी प्रार्थना पत्र नहीं दिया था। एनपीआरसी से दूरभाष पर जब बात की गई तो बताया कि भानुप्रताप 24 अगस्त से चिकित्सा अवकाश पर हैं जबकि विद्यालय में 24 से हस्ताक्षर और आकस्मिक अवकाश की अंकना पायी गयी। इस पर बीएसए ने प्रधानाध्यापिका और एनपीआरसी को शिक्षक के चिकित्सा अवकाश के संबंध में तीन दिन के बीच उनके सामने हाजिर होकर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। बीएसए को प्राथमिक स्कूल बादल में प्रधानाध्यापिका  तरुणा समेत सभी शिक्षक मौजूद मिले। उन्होंने स्कूल परिसर में साफ-सफाई के निर्देश दिए। कन्या उच्च प्राथमिक स्कूल कुंवरगांव में इंचार्ज प्रधानाध्यापिका गीता और चार शिक्षक कार्यरत हैं। गीता आकस्मिक अवकाश पर मिलीं। बीएसए ने इनके संबंध में उपस्थिति पंजिका का परीक्षण करने पर पाया गया कि उन्होंने अप्रैल में पांच दिन के चिकित्सा अवकाश का उपभोग किया है। खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है कि उक्त अवधि के चिकित्सा अवकाश का उनकी सेवा पंजिका में अंकना कर कर उनसे अवलोकित कराएं। अधोहस्ताक्षरी से अवलोकन कराएं। यहां पर शैक्षिक गुणवत्ता ठीक नहीं मिली। एमडीएम में सब्जी चावल बनते मिले जबकि सोमवार को रोटी सब्जी/दाल बनने का मेन्यू निर्धारित था। जिला समन्वयक एमडीएम को निर्देशित किया गया है कि विद्यालय की प्रधानाध्यापिका को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण लेना सुनिश्चित करें। शैक्षिक स्तर संतोषजनक न होने पर समस्त स्टाफ को चेतावनी दी गई। प्राथमिक स्कूल मढिया भांसी में प्रधानाध्यापिका फरहा हारून के अलावा सभी शिक्षक मौजूद थे। यहां पर गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें