आरोपी पिता से पूछताछ, मां घर से फरार
अस्पताल परिसर में पुलिस कर्मियों ने आरोपी पिता से अलग-अलग तीन-चार बार पूछताछ की। एक-दो बार वह पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करता रहा, लेकिन बेटी की हालत देख उसने सबकुछ बयां कर दिया।
कथित प्रेमी ने पुलिस को बताया कि लड़की नाबालिग है। परेशान होकर दो दिन पहले उसने कह दिया था कि बालिग है तो आधार कार्ड लेकर आना। उधर, मोहल्ले वालों के मुताबिक किशोरी और अशरफ का प्रेम प्रसंग चल रहा है। अशरफ ने खुद को बचने के लिए ही उसके माता-पिता को नामजद कराया है।