इंजन में खराबी आने से करीब एक घंटे तक ट्रेन हॉल्ट पर ही रुकी रही। इसके 20 मिनट बाद ही कासगंज-रामनगर पैसेंजर ट्रेन कछला हॉल्ट के रास्ते यहां आई। मेला स्पेशल का इंजन फेल होने अन्य किसी ट्रेन पर प्रभाव नहीं पड़ा। मालगाड़ी जरूर करीब डेढ़ घंटे बाद यहां से मथुरा हो रवाना हुई।
इंजन फेल होने से देवी भक्त हुए परेशान
मेला स्पेशल में यात्रा कर रहे मां पूर्णागिरि के भक्तों में सोरों की प्रीती शर्मा ने बताया कि ट्रेन करीब एक घंटे तक कछला हॉल्ट पर ही खड़ी रही। यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। उझानी स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में खड़े राजस्व कर्मी ओमबाबू नागेंद्र और विपिन ने बताया कि ट्रेन लेट हो जाने से उन्हें स्टेशन पर घंटे भर से अधिक का समय गुजारना पड़ा।