फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना से भरी ट्रॉली का एक्सल टूटा, एक की मौत

Fri, 03 Feb 2017 11:08 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फैजगंज में आसफपुर में रेलवे क्रॉसिंग के पास हादसा
 थाना फैजगंज बेहटा में आसफपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास गन्ना से भरी ट्रॉली का एक्सल टूटने से इसकी चपेट में आकर अनिल नाम के युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के परिवार वाले बिना किसी कार्रवाई के शव अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

रामपुर जिले के थाना शाहबाद के गांव तुरखेड़ा निवासी अनिल (30) पुत्र सुरेश ट्रैक्टर-ट्राली से गन्ना बिसौली स्थित यदु शुगर मिल आ रहा था। अनिल गन्ना भरी ट्रॉली पर बैठा था। ट्रैक्टर को शेर सिंह चला रहा था। रास्ते में आसफपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रॉली का पहिया गड्ढे में आ गया। इससे ट्रॉली पलट गई। अनिल गन्ने में दब गया। गश्त कर रही पुलिस ने लोगों के सहयोग से उसे निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अनिल के परिवार वाले बिना पोस्टमार्टम के ही उसका शव अपने साथ ले गए। उन्होंने पुलिस से किसी कार्रवाई से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें