फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: मेड़ तोड़कर बाजरा के पूलों में आग लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। कोतवाली क्षेत्र के गांव तिलियाखाता निवासी खरगी जाटव ने गांव के तीन लोगों पर खेत की मेड़ तोड़कर बाजरा के पूलों में आग लगाने की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

घटना दो दिन पहले की है। आरोप है कि पिछले दिनों मेड़ को लेकर हुए विवाद में समाधान दिवस में आरोपियों की शिकायत की गई तो राजस्व कर्मियों ने पुलिस की मौजूदगी में ठियाबंदी करा दी। इससे गुस्साए गोराखी, सत्यपाल और हरीओम अगले दिन खेत पर पहुंचे। तीनों ने ठियाबंदी तहसनहस कर दी और खेत में रखे बाजरा के करीब चार पूलों में आग लगा दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें