फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के लिए छोड़ा: पत्नी चली जाती थी ड्यूटी, एक दिन जल्दी आई तो पड़ोसन के साथ ऐसे हाल में मिला पति, फिर...

Wed, 15 Feb 2023 10:25 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

बदायूं में जिला पंचायत विभाग में सफाई कर्मचारी ने पति, सास और प्रेमिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि पति ने प्रेमिका के चक्कर में पत्नी को छोड़ दिया। एक साल पहले ही शादी हुई थी। 
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं शहर कोतवाली इलाके के एक युवक ने प्रेमिका के चक्कर में पत्नी को छोड़ दिया। पत्नी ने पति, सास और प्रेमिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित महिला जिला पंचायत विभाग में सफाई कर्मचारी है। महिला के मुताबिक उसका एक साल पहले विवाह हुआ था। इसके बाद वह पति के साथ शहर के एक मोहल्ले में आकर रहने लगी। 
विज्ञापन


वहीं पड़ोस में एक महिला अपने बच्चों के साथ रहती है। उसके पति की मौत हो चुकी है। पड़ोसी होने के नाते उसका घर आना-जाना हो गया। इस दौरान उसके पति के महिला से संबंध हो गए। वह रोजाना सुबह ड्यूटी पर चली जाती थी। एक दिन ड्यूटी से जल्दी घर आई तो उसने पति को पड़ोसी महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा।

इस पर घर में विवाद हुआ तो पति ने उसके साथ मारपीट की। फिर घर छोड़कर चला गया और उस महिला के साथ रहने लगा। पीड़ित महिला की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें