उप्र संगीत नाटक अकादमी लखनऊ की संभागीय प्रतियोगिता बदायूं क्लब में हुई। इसमें बच्चों ने प्रतिभाग कर अपनी संस्कृति की महक बिखेरी।
प्रतियोगिताओं का शुभांरभ मुख्य अतिथि डा. मोहन लाल, डा. शैलेंद्र कबीर, संगीत नाटक अकादमी लखनऊ के पर्यवेक्षक रवि गोस्वामी व डा. विष्णु प्रकाश मिश्रा ने मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। डा. मदन मोहल लाल ने सभी को नियमों के बारे में जानकारी दी। पहले संगीत गायन प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें युवा वर्ग में बलवंत सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। तबला वादन में किशोर वर्ग की कु. हिना साहू और रशि भारद्वाज ने प्रतिभाग किया। कत्थक नृत्य प्रतियोगिता में बाल वर्ग की सुकीर्ति ने प्रथम, युक्ति जुनेजा द्वितीय और नव्या गुप्ता व नव्या रस्तोगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजयी प्रतियोगियों को मिनिस्ट्रीयल फेडरेशन के अध्यक्ष एसएन द्विवेदी व कोषाध्यक्ष सुभाष चंद्र द्वारा सम्मानित किया। इस मौके पर डा.खुशबू, आयुषी, दीपक, अकरम, एकता, शालू सिंह, मयंक देव, कृष्ण गोपाल, रामनाथ कपूर आदि मौजूद रहे। संचालन रवींद्र मोहन सक्सेना ने किया।