फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: खुशी से झूमे मेधावी बच्चे, शिक्षकों ने कराया मुंह मीठा

Thu, 14 May 2026 01:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
एपीएस स्कूल में मेधावी छात्रा को मिठाई ​​खिलाते ​शिक्षक। स्रोत: विद्यालय
विज्ञापन
उझानी। सीबीएसई बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट आने के बाद एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में खुशी का माहौल रहा। अभिभावकों के साथ स्कूल पहुंचे मेधावी छात्र-छात्राओं का मुंह भी मीठा कराया गया।
विज्ञापन

स्कूल के प्रधानाचार्य रवींट भट्ट ने 12वीं के रिजल्ट को लेकर परिसर में सभी व्यवस्थाओं को पूरा कर लिया। रिजल्ट घोषित होने के साथ ही स्कूल में छात्र-छात्राओं के साथ उनके अभिभावकों का पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। प्रधानाचार्य भट्ट ने बताया कि यशिका सचदेवा ने 94.6 फीसदी अंक के साथ स्कूल में टॉप किया है। उपासना यादव और गौरी चौहान दूसरे तो शुचि जैन और सार्थक गुप्ता ने स्कूल में संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पाया। मेधावी छात्र और छात्राओं को पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल और प्रबंधक नीलांशु अग्रवाल ने पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य भट्ट और उपप्रधानाचार्य मीनाक्षी शर्मा ने मेधावियों और उनके अभिभावकों को मिठाई खिलाई। प्रधानाचार्य ने बताया कि स्कूल के 192 छात्र और छात्राओं ने अच्छे अंक के साथ परीक्षा पास की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें