फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिसौली में पानी भरने से बंद हुआ पुल का काम

विज्ञापन
रानेट के पास चल रहा पुल का काम। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। बिसौली में रानेट पुल का निर्माण बारिश के चलते रुक गया है। निर्माण स्थल पर पानी भर गया है। कार्यदायी संस्था ने निर्माण कार्य रोक दिया है।
विज्ञापन

सोत नदी पर पुल को दो साल पहले ही जर्जर घोषित कर दिया गया था। करीब आठ महीने पहले वाहन संचालन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई थी। इस वजह से क्षेत्र के लगभग 50 गांवों के लोगों का बिसौली आना-जान मुश्किल हो गया था। इससे करीब एक लाख की आबादी प्रभावित हुई। ऐसे में यहां पर नया पुल बनाने का काम किया जा रहा है। पिछले दिनों हुई बारिश से पुल निर्माण स्थल पर पानी भर गया। बारिश से मशीनें बचाने के लिए सुरक्षित स्थान पर ले जाई गईं। इस वजह से पिछले दो दिनों से काम पूरी तरह ठप है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही पानी पूरी तरह निकल जाएगा, निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
-
वर्जन
- बारिश की वजह से दिक्कत आयी है, अब दोबारा से काम तेजी से कराया जाएग। ताकि समय से पुल का निर्माण कार्य हो सके।
-डीपी सिंह, एक्सईएन लोक निर्माण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें