फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दातागंज में धीमी गति से चल रहा पुलिया बनाने का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं/दातागंज। कस्बा होते हुए शाहजहांपुर को जाने वाले रोड पर कस्बे में एक सकरी पुलिया बनी हुई है। इसको बनाने के लिए 1.26 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए थे । 29 फरवरी से इसको बनाने का काम शुरू कर दिया गया। जो 15 अप्रैल तक पूरा होना था, लेकिन अब काम बेहद धीमी गति से चल रहा है।
विज्ञापन

कस्बे से होकर गुजर रहा पुवायां-तिलहर वाया जैतीपुर स्टेट हाईवे व्यस्ततम मार्ग है। इसकी वजह से हमेशा यहां पर जाम लगता है। खासतौर पर अरेला मोहल्ले में बनी पुलिया की हालात बेहद खराब है। यहां सड़क भी काफी ज्यादा सकरी है। इसकी वजह से यहां पर एक साथ दो वाहन नहीं निकल सकते हैं। इसको ध्यान में रखते हुए लोक निर्माण विभाग ने इस पुलिया के चौड़ीकरण करने का फैसला लिया। शुरुआत में तेजी से काम हुआ। लेकिन पिछले कुछ दिनों से काम बेहद धीमी गति से चल रहा है। मौजूदा हालात को देखते हुए यह काम समय से पूरा होता दिखाई नहीं दे रहा है। क्योंकि अभी तक मात्र तीस फीसदी ही पुलिया का निर्माण हो सका है। इसकी वजह से लोगों को और भी ज्यादा दिक्कत हो रही है।

डेढ़ घंटे लगा जाम
-मोहल्ला अरेला में निर्माणाधीन पुलिया के पास में सर्विस रोड बनाई गई है। वह भी काफी सकरी बनाई गई है। वहां पर बड़े वाहन प्रतिबंधित कर दिए गए हैं। छोटे वाहनों का आना जाना जारी है। होली के त्योहार पर यहां एकाएक वाहनों की संख्या अधिक हो गई। इसकी वजह से दोपहर के समय वहां पर जाम लग गया। करीब डेढ़ घंटे लगे जाम के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई। यहां बाइक सवार खेतों में होकर अपने वाहन निकालते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें