फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: युवक ने 80 हजार रुपये देकर रचाई थी शादी, रात में बाइक से दुल्हन हो गई फरार

Thu, 02 Mar 2023 08:01 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं में एक महिला ने युवक से 80 हजार रुपये लेकर उसकी शादी युवती से कराई थी। लेकिन शादी के तीसरे दिन ही दुल्हन बनकर आई युवती नकदी और जेवर लेकर चंपत हो गई। 
विज्ञापन
bride demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के उसावां थाना क्षेत्र के गांव जसमाह में दुल्हन शादी के तीसरे दिन ही 40 हजार रुपये और नकदी लेकर भाग गई। युवक ने उसे काफी तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिली। युवक ने 80 हजार रुपये लेकर शादी कराने वाली महिला से संपर्क किया तो वह भी टालमटोल करती रही। युवक ने थाने में इसकी तहरीर दी है।

विज्ञापन


गांव जसमाह निवासी डम्मर पुत्र दुर्गपाल की किसी कारण शादी नहीं हो पा रही थी। डम्मर के मुताबिक, गांव की एक महिला ने उससे कहा कि वह अपनी रिश्तेदारी में उसकी शादी करा देगी, लेकिन इसके लिए कुछ रुपये खर्च करने पड़ेंगे। डम्मर इसके लिए राजी हो गया। जनवरी में गांव की महिला ने शादी करवाने के नाम पर एक लाख रुपये की मांग की, लेकिन सौदा अस्सी हजार रुपये में तय हो गया। 

पांच जनवरी को कराई थी शादी 

महिला ने 40 हजार रुपये लेने के बाद डम्मर की शादी पांच जनवरी को कराई थी। युवती दो दिन घर में रुकने के बाद तीसरे दिन सात जनवरी को रात नौ बजे के करीब अपने साथियों के साथ बाइक पर बैठ कर चली गयी। युवती अपने साथ घर में रखे चालीस हजार रुपये, एक जोड़ी सोने के कुंडल, चांदी की पायल भी ले गई।

Trending Videos
विज्ञापन

महिला समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज 

युवती के इस तरह जाने के बाद उसे ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद डम्मर लगातार युवती को तलाशता रहा। जब वह नहीं मिली तो उसने गांव की महिला से अपने रुपये वापस देने को कहा, लेकिन वे उसे टालती रही। हारकर डम्मर ने गांव की महिला सहित छह लोगों के खिलाफ फर्जी शादी कराने वालों के नाम तहरीर दी है। थानाध्यक्ष महेन्द्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है जांच की जा रही है। जल्द जालसाजों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें