फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बाइक हटाने को लेकर हुए विवाद में चले ईंट-पत्थर, तीन घायल

विज्ञापन
हमलावरों के विरुद्ध तहरीर लेकर पहुंचे पीड़ित वजीरगंज थाने के बाहर खड़े हुए। संवाद
विज्ञापन
वजीरगंज। ग्राम आगेई में सड़क किनारे खड़ी बाइक में स्कूटी की टक्कर लगने से कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद पहुंचे छह-सात युवकों ने एक पक्ष के साथ मारपीट शुरू कर दी। ईंट-पत्थर भी फेंके। घटना में तीन लोग घायल हो गए। आरोपियों ने बाइक भी तोड़ दी। मामले में सोमवार देर रात तहरीर दी गई।
विज्ञापन

ग्राम आगेई निवासी ब्रजकिशोर ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि सोमवार पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे उनके खेत पर मजदूर धान झाड़ रहे थे। वह मजदूरों के लिए खाना लेकर खेत पर गए थे। उन्होंने आगेई से दाराम नगर जाने वाले कच्चे मार्ग के किनारे अपनी बाइक खड़ी कर दी थी। आरोप है कि इसी दौरान दारामनगर की ओर से स्कूटी पर आ रहे कुछ युवकों ने उनकी खड़ी बाइक में टक्कर मार दी।
इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और विवाद शुरू हो गया। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की, लेकिन दूसरा पक्ष नहीं माना। कुछ समय बाद 6-7 युवकों को बुलाकर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान पीड़ित बृजकिशोर ने अपने चाचा प्रमोद को फोन किया, जो परचून की दुकान का सामान लेकर अबला से ग्राम आगेई को लौट रहे थे, आरोपियों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और उनकी बाइक छीनकर मारपीट की। किसी तरह जान बचाकर वह बाइक छोड़कर वहां से भागे।
विज्ञापन

सूचना पर गांव से परिवारजन भी उन्हें बचाने के लिए पहुंचे। आरोपियों ने उन्हें भी ईंट-पत्थर और लाठी डंडों से दौड़ाकर खदेड़ दिया। इस दौरान बाइक भी तोड़ दी। मारपीट में बब्लेश मौर्य (35 वर्ष) और पुष्पेंद्र (38 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि पप्पू (55 वर्ष) को भी गुम चोटें आईं। वजीरगंज पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इधर, सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि वजीरगंज थाने में प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है, जांच करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें