फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से ईंट भट्ठा स्वामी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Fri, 15 Aug 2025 06:53 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

उझानी कोतवाली क्षेत्र में बरेली-मथुरा हाईवे पर वितरोई मोड़ के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार ईंट भट्ठा स्वामी की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे हुआ। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
गौरव का शव देखने को एंबुलेंस की ओर दौड़ती मां समेत परिवार के लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के उझानी में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार ईंट भट्ठा स्वामी को रौंद दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वह घर से भट्ठे पर जाने को निकले थे। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराके वाहन की तलाश शुरू कर दी है। हादसा बरेली- मथुरा हाईवे पर वितरोई मोड़ के पास शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे हुआ। 

विज्ञापन


पंजाबी कॉलोनी निवासी गौरव साहू (42) पुत्र जयप्रकाश साहू अपने ईंट-भट्ठा पर जाने के लिए बाइक से निकले। उसी दौरान उन्हें सामने से किसी वाहन ने रौंद दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना के बाद मृतक के पिता और पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिसकर्मियों को कुछ लोगों ने यह भी बताया कि हादसा रोडवेज बस से हुआ है। 

पत्नी-बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल 
गौरव को लेकर पुलिस कर्मी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी पहुंचे। चिकित्साधीक्षक डॉ. राजकुमार गंगवार ने देखते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक गौरव अपने तीन भाइयों में मंझले थे। पत्नी ज्योत्सना समेत उनके दोनों बेटे व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। 
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मलिक ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज होगी। फिर भी वाहन का पता लगाने के लिए खोजबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराकर शव उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें