फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़ लगाने पर मेडिकल संचालकों को दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। रविवार को सिटी मजिस्ट्रेट से सीओ के साथ में शहर का निरीक्षण किया। इस दौरान मेडिकल स्टोर पर लगी भीड़ देखकर नाराजगी व्यक्त की। मेडिकल संचालकों को चेतावनी दी कि अगर कोविड-19 के नियमों के तहत दवा का वितरण नहीं किया, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम दीपा रंजन के निर्देशन में जिलेभर में अधिकारी द्वारा लोगों को कोविड-19 के नियमों की जानकारी दी जा रही है। ताकि लोग घरों में सुरक्षित रहें। इसको लेकर रविवार शाम को सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार ने सीओ सिटी के साथ शहर के व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने सड़कों पर बेवजह घूमते नजर आए लोगों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। कहा कि अगली बार ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं लावेला चौक पर स्थित मेडिकल पर कोविड-19 के नियमों का पालन नहीं होता देख उन्होंने मेडिकल संचालकों को तलब किया और चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मेडिकल संचालकों ने कोविड नियमों का पालन नहीं किया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें