फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ब्रज के कलाकारों ने शमां बांधा, मिला पुरस्कार

विज्ञापन
उझानी में शंकर बने कलाकार को सम्मानित करते मनीष गोयल। संवाद
विज्ञापन
उझानी। रामलीला महोत्सव में बुधवार रात ब्रज के कलाकारों ने धूम मचा दी। फूलों की होली दर्शकों के साथ खेली। भजनों पर नृत्य से उन्होंने शमां बांध दिया। कार्यक्रम में वृंदावन के कलाकारों ने अपनी पेशकश से पहले गणेश फिर सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। राधा- कृष्ण और शंकर- पार्वती बने कलाकारों ने नृत्य से समा बांध दिया। रात करीब 12 बजे तक चले कार्यक्रम में लोक नाटक प्रस्तुत कर समाज में शैक्षिक माहौल को बढ़ावा देने का संदेश दिया। फूलों की होली में दर्शक भी सराबोर हो गए। आयोजक सराफ मनीष गोयल और सिद्धार्थ गोयल ने सराहनीय प्रदर्शन के लिए कलाकारों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कृष्ण कुमार वार्ष्णेय, अंकुर वार्ष्णेय, राहुल आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें