फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘ब्राह्मणों का हित बसपा में ही सुरक्षित’

Tue, 31 Mar 2015 07:45 PM IST
Bisuli
विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा ने ग्रामीण इलाकों में नुक्कड़ सभाएं कर लोगों को पार्टी की रीति-नीति से वाकिफ  कराया। लोकसभा प्रभारी केके उपाध्याय ने कहा कि बसपा में ही ब्राह्मणों का हित सुरक्षित है।
विज्ञापन

क्षेत्र के सिसरका, पुरवाखेड़ा और नगलाजैत आदि गांवाें में हुई सभाओं में उपाध्याय ने कहा कि सपा के शासनकाल में हा-हाकार मचा हुआ है। कोई भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। जबकि बसपा ने हमेशा सर्व समाज की बात की। ब्राह्मणों का पूरा सम्मान किया। सत्ता में उनकी भागीदारी रखी।
विधानसभा कोऑर्डिनेटर मिथलेश जाटव ने कहा कि बसपा के शासनकाल में गुंडागर्दी पर कड़ाई से लगाम लगाई गई। मंडल प्रभारी विजय वाल्मीकि ने कहा कि उस दौर में पीड़ितों की सुनवाई होती थी। इस मौके पर विधानसभा सचिव भगवान सिंह, देवेंद्र पाठक, राजेश शमी, नंदन शर्मा, शिवकुमार शर्मा, पन्नालाल पाठक आदि ने विचार रखे। संचालन विधानसभा अध्यक्ष रघुवीर जाटव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें