नूरपुर पिनौनी। नौगवां में आयोजित सम्मेलन में ब्राह्मण शक्ति संघ के प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे। वह उन्होंने ब्राह्मण समाज को शिक्षित व परोपकारी बनाने की अपील की।
ब्राह्मण शक्ति संघ के प्रदेश अध्यक्ष विवेक मिश्रा ने कहा कि ब्राह्मण समाज को आज अपनी शक्ति पहचान कर सदुपयोग करने की जरूरत है। समाज को शिक्षित और परोपकारी भावना से ओतप्रोत बनाना है। सर्वे भवंतु सखिन: सर्वे संतु निरामया को चरितार्थ करना है। इससे पहले उन्होंने भगवान परशुराम की मूर्ति पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष विवेक मिश्रा के संबोधन के बाद जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें कृष्ण गोपाल पाठक को जिलाध्यक्ष, नरेंद्र शर्मा को जिला संयोजक, महानंदन दीक्षित, मिथलेश मिश्र, धीरेश शर्मा, मनोज शर्मा, प्रमोद को उपाध्याय जिला उपाध्यक्ष, विशाल शर्मा व देवेश शर्मा को जिला महामंत्री, गौतम पाठक व सार्थक शर्मा को जिला मंत्री, ब्रजेश दीक्षित को मीडिया प्रभारी एवं राजेश पाठक को कार्यालय प्रभारी मनोनीत किया गया। सभी पदाधिकारियों काे प्रदेश अध्यक्ष ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर राकेश पुजारी, विवेक दीक्षित, संजय दीक्षित, यशोदा नंदन शर्मा, डिंपल शर्मा, भगवान स्वरूप उपाध्याय, हरप्रसाद शर्मा, सुबोध शर्मा, प्रेमपाल दीक्षित, श्रीनिवास दीक्षित, सौरभ दीक्षित आदि उपस्थित रहे।