बिल्सी। शनिवार दोपहर नगर के मोहल्ला संख्या तीन में घर के बाहर खेल रहा तीन वर्षीय बालक लापता हो गया। परिजनों ने काफी देर तलाश करने के बाद जब उसका कोई पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस तलाश में जुटी तो करीब दो घंटे बाद बच्चा शाहबाद-कछला हाईवे पर हनुमानजी की मूर्ति के पास मिला। मोहल्ला संख्या तीन निवासी आदिल सैफी ने पुलिस को बताया कि उनका तीन वर्षीय बेटा अरहम शनिवार दोपहर करीब एक बजे घर के बाहर खेल रहा था तभी लापता हो गया। पुलिस ने अरहम को खोजकर उसके माता-पिता को सौंप दिया। संवाद