फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से किशोर की मौत, तोड़फोड़ व हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज (बदायूं)। कस्बे में अरेला मोहल्ले की पुलिया पर सोमवार शाम एक ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराकर 15 वर्षीय असद की मौत हो गई। हादसे के बाद भड़के परिवार वालों ने ट्रैक्टर ट्रॉली में तोड़फोड़ करते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस बमुश्किल चालक को बचाकर कोतवाली ले गई। बाद में लोगों ने कोतवाली के बाहर भी हंगामा किया। परिजन की तहरीर पर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार शाम करीब पांच बजे अरेला मोहल्ला निवासी असद पुत्र पप्पू मोहल्ले की पुलिया से गुजर रहा था। इस दौरान दातागंज से एक ट्रैक्टर ट्रॉली बेलाडांडी की ओर जा रहा था। उससे टकराकर असद की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मोहल्ले वालों ने ट्रैक्टर ट्रॉली घेर ली।
सूचना पर असद के परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ट्रैक्टर ट्रॉली में तोड़फोड़ शुरू कर दी। कुछ लोगों ने तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचना दी, जिससे पुलिस भी वहां पहुंच गई।
विज्ञापन

गुस्साई भीड़ ने चालक को भी घेर लिया था। उसके साथ मारपीट नहीं हो पाई थी। इससे पहले पुलिस ने चालक को अपने कब्जे में ले लिया और उसे बचाकर कोतवाली ले गई। तब तक वहां पूरा मोहल्ला जमा हो गया। सड़क पर जाम लग गया। पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन परिवार वाले करीब आधा घंटा तक वहां हंगामा करते रहे।
हालात बिगड़ते देख और पुलिस फोर्स बुला लिया गया। सूचना पर भाजपा नेता शैलेश पाठक और पूर्व चेयरमैन मोहम्मद इशाक भी पहुंच गए। उन्होंने किशोर के परिवार वालों को समझाने की कोशिश की। बाद में पुलिस ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब कहीं परिवार वाले शांत हुए।
विज्ञापन

पुलिस ने किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें