फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कछला में दोनों फिलिंग स्टेशन सूने

विज्ञापन
कछला के फिलिंग स्टेशन पर पेट्रोल खत्म होने पर खड़े बाइक सवार। संवाद
विज्ञापन
बदायूं/ उझानी। कछला में पिछले कई दिन से पेट्रोल संकट गहराता जा रहा है। दो फिलिंग स्टेशन में से एक तो कई दिन से बंद है, वहीं दूसरे पर पांच- छह दिन पहले पेट्रोल खत्म हो गया था, लेकिन आपूर्ति नहीं मिली। कुछ दुकानदारों ने कासगंज और बुटला के फिलिंग स्टेशन से पेट्रोल खरीदकर उसे ब्लैक में 140 रुपये प्रति लीटर तक बेचना शुरू कर दिया है। वहीं कुछ लोग चार-पांच किमी का सफर तय करते वहां पेट्रोल भरवाने जा रहे हैं।
विज्ञापन

बदायूं से कासगंज जा रहे अखिलेश ने बताया कि उझानी में पेट्रोल पंप पर भीड़ देख उन्होंने कछला पहुंचकर पेट्रोल लेने का विचार किया तो वहां उन्हें पंप सूना मिला। मजबूरी में उन्हें कछला चौराहे के पास ब्लैक में पेट्रोल खरीदकर आगे का सफर शुरू करना पड़ा। कछला निवासी संजय सिंह ने बताया कि वह गांव-गांव घूमकर फेरी का काम करते हैं। उन्हें भी ब्लैक में पेट्रोल खरीदकर आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।
दरअसल, कछला कस्बे के पास दो फिलिंग स्टेशन हैं। एक फिलिंग स्टेशन पर करीब तीन सप्ताह से डीजल और पेट्रोल नहीं है। दूसरा उसके करीब है, लेकिन उस पर भी पांच-छह दिन से पेट्रोल नहीं है। सिर्फ डीजल ही उपलब्ध है।
विज्ञापन



एक-दो दिन में मिलने लगेगा पेट्रोल : संचालक
इंडियन ऑयल फिलिंग स्टेशन के संचालक विकास सिंह ने बताया कि चार दिन पहले ही भुगतान कर दिया गया था, लेकिन अब तक सप्लाई नहीं मिली है। पेट्रोल की किल्लत स्थानीय स्तर से नहीं है। उन्होंने उम्मीद जताई कि एक-दो दिन में सप्लाई मिल जाएगी। इसके बाद पेट्रोल और डीजल दोनों की नियमित बिक्री शुरू कर दी जाएगी।

पांच माह पहले भी हुई थी इन दोनों पेट्रोल पंप पर किल्लत
कछला में स्थित पेट्रोल पंप पर करीब पांच-छह माह पहले भी पेट्रोल-डीजल की किल्लत हो गई थी। करीब एक सप्ताह बाद यहां पर पेट्रोल-डीजल मिलना शुरू हुआ था। एक बार फिर से पेट्रोल की किल्लत से कस्बे के लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

डीजल-पेट्रोल की आपूर्ति जनपद में लगातार हो रही है। किसी भी व्यक्ति को कोई दिक्कत नहीं। कछला के बारे में जानकारी नहीं है। पता करवाते हैं कि क्या दिक्कत है। समस्या का समाधान कराया जाएगा।- सतीश कुमार मिश्रा, डीएसओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें