एसके कॉलेज में मेधावी छात्रों को पुस्तक वितरित करते प्रधानाचार्य डाॅ. संदीप भारती। स्रोत-संस्था
बदायूं। यूपी बोर्ड परीक्षा के मेधावियों को श्री कृष्ण इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. संदीप भारती ने किताबें निशुल्क वितरित कीं। इसमें मेधावी छात्र अर्जित कुमार सिंह, प्रदीप कुमार, अफनान, आलोक कुमार, लक्ष्यपाल शामिल रहे। श्री कृष्ण इंटर कॉलेज के गणित प्रवक्ता विवेक जौहरी ने कहा कि कॉलेज का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है। संवाद