फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्राली से टकराकर आग का गोला बनी बोलेरो, आठ जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मुरादाबाद हाईवे पर वजीरगंज में एक्सीडेंट के बाद बोलेरो में आग लगने की घटना ने लोगों को अंदर तक हिला दिया। स्थानीय लोग देवदूत बन गए. कार सवार लोगों ने जान बचाने के लिए उन्हें साधुवाद दिया।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के परिवार की बोलेरो बीती रात ट्रैक्टर से टकराने के बाद आग का गोला बन गई। समय पर आग बुझाने के इंतजाम न होने से बोलेरो पूरी तरह से जल गई। गनीमत यह रही कि बोलेरो सवार लोग आग की चपेट में नहीं आए। स्थानीय लोगों ने हादसे के बाद ही इन्हें मदद के लिहाज से गाड़ी से बाहर निकाल लिया था। हालांकि उस वक्त तक कार सवार लोगों, मददगारों व पुलिस को अंदाजा नहीं था कि कार में अचानक इतनी भीषण आग लग जाएगी। हादसे में ट्रैक्टर ड्राइवर बिनावर थाना क्षेत्र के ग्राम ढकिया गौंटिया निवासी सुरेंद्र और वीरेश भी घायल हुए हैं। पुलिस सभी घायलों को जिला अस्पताल ले गई। एसओ अमित कुमार ने बताया कि बोलेरो मालिक बृजेश की तहरीर पर ट्रैक्टर ड्राइवर सुरेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट लिखी गई है। इसमें बृजेश की पत्नी तान्या और ट्रैक्टर ड्राइवर की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें