फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, महिला गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। कासगंज-बिसौली बाइपास मार्ग पर रविवार को एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मोहल्ला संख्या पांच बाइपास रोड निवासी बबलू ठाकुर अपनी पत्नी कुमकुम सिंह के साथ बाइक से साहबगंज स्थित अपने पुराने मकान पर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक बदायूं बस स्टैंड के करीब पहुंची, तभी पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कुमकुम सिंह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके सिर में गंभीर चोट आने के कारण मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत बिल्सी के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। हादसे के बाद चालक मौके से कार लेकर भाग गया। हादसे के बाद कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें