फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दिवाली की रात लापता हुए युवक का नाले में मिला शव

विज्ञापन
रवि का फाइल फोटो।
विज्ञापन
बदायूं। कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला ब्राह्मपुर निवासी रवि (22) दिवाली के दिन लापता हो गया था। परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। बृहस्पतिवार की सुबह सिविल लाइंस क्षेत्र के जबाहरपुरी चौकी से कुछ ही दूरी पर नाले में उसका शव राहगीरों ने पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी, जिसपर परिवार के लोग रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के जोगिंदर सिंह अनेजा वाली गली निवासी रवि पुत्र दयाराम प्रजापति चाक पर मिट्टी के बर्तन और दीये बनाने का काम करता था। वह सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास एक कोल्ड ड्रिंक की एजेंसी पर नौकरी भी करता था। रवि दिवाली की रात पूजा करने के बाद घर से निकला था, तभी से उसका कुछ पता नहीं चल रहा था।
इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। कहीं उसका पता नहीं चला तो परिवार के लोगों ने सिविल लाइंस व कोतवाली दोनों थानों में गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने न तो गुमशुदगी दर्ज की और न ही उसे ढूंढने की कोशिश।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह के समय सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के जवाहरपुरी टावर के पास नाले में राहगीरों ने शव पड़ा देखा तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस को सूचना दी, जिस पर जवाहरपुरी पुलिस चौकी प्रभारी अनंत अमौरिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। रवि के परिजनों को सूचना दी, इसके बाद परिजन रोते-बिलखते आ गए।
पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नाले से निकलवाकर परिजनों को दिखाया, जिस पर उसकी पहचान रवि के रूप में उसके भाई ने की। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि मामले की जा रही है। मौत कैसे हुई यह तो पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बताया जा सकता है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

रवि का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें