उसहैत। तीन दिन पहले गंगा में डूबे रामू यादव (23) शव कड़ी मशक्कत के बाद अटेना घाट और पथरामई के बीच मिल गया। शव मिलने के बाद परिजनों में हा-हाकार मचा है।
थाना क्षेत्र के दल नगला निवासी रामू यादव तीन दिन पहले अटेना गंगा घाट पर स्नान करने आए थे। गहराई में चले जाने के बाद डूब गए। एसडीआरएफ की टीम ने गंगा में कई किमी तक छानबीन जारी रखी थी। मंगलवार को अटेना और पथरामई के बीच डूबने की जगह से करीब पांच किमी दूर गंगा में उसका शव बरामद हो गया।
बता दें कि रामू की शादी करीब दो वर्ष पहले हुई थी। उसके एक बच्ची भी है। उझानी के सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि लगातार एसडीआरएफ की टीम जुटी थी। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। संवाद