मौके पर लगी परिजनों व ग्रामीणों की भीड़। जानकारी करती पुलिस। संवाद
उघैती। थाना क्षेत्र के गांव खितौरा भगवंत निवासी संजय (24) पुत्र विजेंद्र रविवार रात को जुआ खेलने गया था। रात में वह वहां से अचानक लापता हो गया। मंगलवार को उसका शव गांव के बाहर तालाब में शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई।
ग्रामीणों ने बताया कि रविवार की रात गांव के तालाब के पास चल रहे जुआ में वह भी खेलने पहुंचा था। वहां उसने कुछ लोगों के साथ शराब भी पी थी। रात में वह अचानक कहीं चला गया। उसके बाद से वह घर नहीं पहुंचा। परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। मंगलवार को अपराह्न 12 बजे गांव के लोगों ने उसका तालाब में देखा तो परिजनों को सूचना दी।
रोते-बिलखतेे परिजन व गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस को घटना की जानकारी दी जिसपर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव तालाब से निकलवाकर पुलिस ने लोगों से पूछताछ की और शव जिला मुख्यालय भेज दिया। परिजनों ने बताया कि उसकी शादी नहीं हुई थी। अनहोनी की आशंका के चलते सोमवार को उन्होंने उघैती थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर अवधेश कुमार ने बताया तालाब में शव मिला है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
मौके पर लगी परिजनों व ग्रामीणों की भीड़। जानकारी करती पुलिस। संवाद