फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 22 दिन से लापता युवक का तालाब में मिला शव, कपड़ों से हुई पहचान

विज्ञापन
बदायूं के दातागंज में तालाब में मिला सुनील गोस्वामी का फाइल फोटो-
विज्ञापन
दातागंज। गांव कुठिया के निकट सोमवार को तालाब में एक युवक का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसकी पहचान पड़ोसी गांव अंगदपुर निवासी सुनील गोस्वामी (38) के रूप में हुई है। वह पिछले 22 दिनों से लापता था। उसकी गुमशुदगी पिता प्रेमपाल उर्फ परमानंद ने 19 अक्तूबर को कोतवाली में दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

सुनील का परिवार जजमानी करके आजीविका चलाता है। परिवार के सदस्य कई दिनों तक जजमानों के यहां आते-जाते रहते हैं। सुनील भी कुठिया और मैलाह गांव में जजमानों से मिलने की बात कहकर घर से निकले थे। दोनों गांव अंगदपुर से महज दो-तीन किलोमीटर की दूरी पर हैं।
ऐसे में काफी समय तक उसके वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। पिता प्रेमपाल ने कोतवाली पहुंचकर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सोमवार को कुठिया के निकट तालाब में लोगों ने एक शव उतराता देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तालाब से शव बाहर निकलवाया। शव काफी सड़ी-गली अवस्था में था।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे पिता प्रेमपाल ने कपड़ों के आधार पर शव की पहचान अपने बेटे सुनील के रूप में की। सीओ दातागंज अशेष नाथ सिंह ने बताया कि शव के पंचनामा की कार्रवाई कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें