फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ससुराल आए संभल के युवक का फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
राजेश। फाइल फोटो
विज्ञापन
बदायूं। सहसवान कोतवाली क्षेत्र में ससुराल आए 25 वर्षीय राजेश का शव बृहस्पतिवार शाम बबूल के पेड़ से लटका मिला। ससुराल वालों के मुताबिक, ससुराल चले आने पर पिता ने फोन पर दिया था डांट। इसके बाद गुस्से में मोबाइल फोन जमीन पर दे मारा था और घर से निकल गया था। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव नीचे उतरवाकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


संभल जिला के थाना जुनावई के गांव धनीपुर निवासी राजेश की ससुराल सहसवान थाना क्षेत्र के गांव नयागंज में है। करीब 15 दिन पहले वह अपनी पत्नी और ढाई साल के बेटे को ससुराल छोड़कर गया था। बृहस्पतिवार को पत्नी और बच्चे को बुलाने पहुंचा था।
राजेश के ससुर जगदीश पाल ने बताया कि दोपहर को उनके पिता सुम्मेरी का उसके पास फोन आया। उन्होंने दामाद को डांटा कि काम-धंधा छोड़कर ससुराल पहुंच गया। कुछ कठोर बात भी कह डाली। राजेश ने नाराज होकर अपना मोबाइल फोन जमीन पर दे मारा और गांव वापस जाने की बात कहकर बाइक उठाकर घर से निकल गया।
विज्ञापन


रास्ते में बादशाहबाद गांव के पास जंगल में बबूल के पेड़ पर लटके शव को कुछ लोगों ने पहचान लिया और जगदीश पाल को सूचना दी। वह तुरंत परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे और अपने दामाद के रूप में शव की शिनाख्त की। मृतक की पत्नी और ससुराल वालों में इस घटना के बाद कोहराम मच गया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।
देर शाम हुई इस घटना के बारे में राजेश के पिता सुम्मेरी को भी फोन से अवगत करा दिया गया है। खबर भेजे जाने तक घटनास्थल पर उसके पिता और परिवार के लोगों के आने का इंतजार हो रहा था।

जंगल में युवक का शव लटके होने की सूचना मिली थी। घरवालों के आने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया जाएगा। जांच में जो सामने आएगा उसके अनुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। - अशोक कुमार, पुलिस उपाधीक्षक, सहसवान

राजेश। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें