फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पति की मौत से आहत महिला का फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
कश्मीरा देवी। फाइल फोटो
विज्ञापन
दबतोरी। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दबतोरी में एक महिला का शव बुधवार की शाम अपनी छोटी बहन के घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला है। छोटी बहन का कहना है कि बहन के पति पुलिस उपनिरीक्षक (एसआई) थे, कुछ महीने पहले उनकी मौत हो गई थी। तब से वह अवसाद में थीं। वह उन्हें कुछ पहले ही अपने घर बुला लाई थीं।
विज्ञापन

मृतका की बहन रोशनी ने बताया कि उनकी बड़ी बहन कश्मीरा देवी (45 वर्ष) की शादी लगभग 18 वर्ष पूर्व मिहोना निवासी प्रेमपाल सिंह के साथ हुई थी। प्रेमपाल सिंह पुलिस में उपनिरीक्षक थे। उनके पैर में सेप्टिक हो गया था। ड्यूटी के दौरान ही उनकी मृत्यु हो गई थी। कुछ माह पूर्व हुई उनकी मृत्यु के कारण वह मानसिक रूप से परेशानी में आ गई थीं।
अब भी उनकी मानसिक स्थिति सही नहीं थी। उनके दो बेटे हैं। बड़ा 15 साल का अंश और दूसरा बेटा 12 साल का प्रशांत है। दोनों अपनी बहनों कल्पना और अंजलि के साथ रहते हैं। उनकी बहन कश्मीरा, पति की मृत्यु के बाद उझानी में अकेली रह रही थीं। कुछ दिन पूर्व वह उझानी अपनी बहन को देखने गईं थीं।
विज्ञापन

वहां उनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं था। लोग उन पर हवा का चक्कर बताते थे। इसलिए वह उन्हें अपने साथ गांव दबतोरी ले आईं। उनका इलाज चल रहा था। उन्होंने बेटी अंजलि, जिसकी बरेली में शादी हुई है, से इलाज के लिए रुपये मांगे थे। उन्होंने देने के लिए मना कर दिया था। यहां जब घर में कोई नहीं था, तब उन्होंने अकेले में फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। कश्मीरा देवी की मौत से उनकी मां, बहन और घर के छोटे-छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें