फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कुरुक्षेत्र में डूबे छात्र का शव गांव में पहुंचा, किया अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव भानपुर निवासी 17 वर्षीय छात्र रोहित का शव हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित कैनाल नहर से तीसरे दिन बरामद हो गया। बुधवार सुबह पैतृक गांव शव पहुंचा। शव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। शाम को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


रोहित पिछले रविवार को पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे अपने मामा राजवीर सिंह निवासी बड़ा राजपुर (थाना अलीगंज, बरेली) के साथ कैनाल नहर में स्नान करने गया था। इसी दौरान वह तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गया। मामा ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन नहर का तेज बहाव होने के कारण उसे बचा नहीं पाए। सूचना मिलते ही हरियाणा कैनाल विभाग की टीम और गोताखोरों ने तलाशी अभियान चलाया। मंगलवार देर रात तीसरे दिन गोताखोरों ने रोहित का शव बरामद कर लिया।

रोहित बिसौली के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कक्षा 12 का छात्र था। गर्मी की छुट्टियों में वह मामा के पास कुरुक्षेत्र घूमने गया था। हादसे की सूचना पर पिता रणवीर सिंह, ताऊ भगवान दास, नन्हें समेत परिवार के कई सदस्य कुरुक्षेत्र पहुंच गए थे। रोहित पांच भाइयों में सबसे बड़ा था और उसकी एक बहन है। बेटे की असामयिक मौत से मां नन्हीं उर्फ अनीता का रो-रोकर बुरा हाल है। बुधवार को शव गांव पहुंचने पर परिजनों और ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। गांव भानपुर में शाम को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें