फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: फंदे से लटका मिला बीए की छात्रा का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्लामनगर। थाना क्षेत्र के गांव ब्योर कासिमाबाद निवासी चरण सिंह की पुत्री खुशबू (20) का घर के कमरे में मंगलवार की सुबह शव फंदे से लटका मिला। देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। वह बीए की छात्रा थी। पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत होने की पुष्टि हुई है। पुलिस अब छात्रा के आत्महत्या करने के पीछे की वजह की जांच कर रही है।
विज्ञापन



परिवार के लोगों ने बताया कि खुशबू सोमवार की शाम परिवार के साथ खाना खाकर सोने के लिए अपने कमरे में चली गई। परिजनों ने उसे देर रात तक फोन पर बात करते देखा था। इसके बाद परिवार वाले भी सोने चले गए थे।
रात में किसी समय खुशबू ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह में कमरे से बाहर नहीं आने पर परिवार के लोग जब उसके कमरे में गए तो शव फंदे से लटका देख उनके होश उड़ गए। परिवार के लोगों ने शव फंदे से उतारकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

खुशबू के पिता चरण सिंह ने बताया कि उनकी दो बेटी और एक बेटा है। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। खुशबू की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर नरेश कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत होने की पुष्टि हुई है। पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें