फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अटेना गंगा घाट पर बहे दोनों कांवड़ियों के शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
उसहैत (बदायूं)। थाना क्षेत्र में अटेना गंगा घाट पर स्नान करने के दौरान पानी के तेज बहाव में बहे दोनों कांवड़ियों के शव सोमवार सुबह मिल गए। उनके परिवार वालों ने शवों का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। वह दोनों शवों को अपने-अपने घर ले गए। शाम के समय उन्होंने उनका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

हादसा रविवार शाम करीब छह बजे हुआ था। उस दौरान एटा जिले के दशरथपुर थाना क्षेत्र के गांव अशोकनगर निवासी यशुपाल (17) पुत्र अतराज सिंह और ग्राम सरोठा निवासी उपेंद्र (20) पुत्र शीलेंद्र अपने-अपने गांव के कई लोगों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गंगा स्नान करने अटेना गंगा घाट पहुंचे थे। वह शाम करीब छह बजे गंगा स्नान कर रहे थे। तभी अचानक गहरे पानी में चले गए थे। देर शाम तक उनकी तलाश चलती रही थी, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला था।
सोमवार सुबह फिर से उनकी तलाश कराई गई। तब उनके शव गंगा में मिल गए। दोनों कांवड़ियों के परिवार वाले गंगा घाट पर मौजूद थे। सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। परिवार वालों ने शवों का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने केवल पंचायतनामा भरकर शवों को परिवार वालों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें