फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कछला गंगाघाट पर फूहड़ गाने बजाने पर नाविकों को खदेड़ा

Sun, 10 Sep 2017 07:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज जिले में सोरों से गंगाघाट की सफाई करने पहुंचे गंगा विचार सफाई मंच के पदाधिकारियों और नाविकों में रविवार को सुबह उस वक्त नोकझोंक हो गई, जब उनके कहने पर नाविकों ने डेक से फूहड़ गाने बजाने बंद नहीं किए। कहासुनी के बाद जुटे लोगों ने नाविकों को समझाने की कोशिश की तो विवाद बढ़ गया। बाद में गाना बजाने वाले नाविकों को घाट से खदेड़ दिया गया।      
विज्ञापन

गंगा विचार सफाई मंच के पदाधिकारी अमित प्रजापति की अगुवाई में सुबह करीब 10 बजे कछला गंगाघाट पर पहुंचे। घाट पर दो-तीन नावों पर तेज आवाज में फूहड़ गाने सुन अमित समेत उनकी टीम के सदस्यों ने नाविकों से शिकायत की। इसी बात पर एक नाविक ने हंगामा कर दिया। नाविकों और मंच के सदस्यों के बीच नोकझोंक हो गई। अमित ने बताया कि नावों डेक लगाकर ऐसे फूहड़ गाने बजाए जाते हैं जो श्रद्घालुओं की पूजा-अर्चना के दौरान बाधक बनते हैं। हंगामा और नोकझोंक के दौरान सोरों के युवकों को श्रद्घालुओं का भी साथ मिला। उन्होंने भी नाविकों खरी खोटी सुना डाली। सफाई अभियान के सदस्यों ने ऐसे नाविकों को घाट से खदेड़ दिया जो डैक पर गाने बजा रहे थे। बाद में उन्होंने कछला चौकी पर पहुंचकर पुलिस कर्मियों से भी नाविकों की शिकायत की। नाविकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें