नागरिक शास्त्र की परीक्षा देकर बाहर आती छात्राएं आपस में बात करती हुई। संवाद
- फोटो : आवंटन के बाद तिरपाल डालकर रह रहे विस्थापित परिवार।
बदायूं। यूपी बोर्ड की पहली पाली में हाईस्कूल कंप्यूटर विषय की परीक्षा हुई। इसमें 180 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 173 ने परीक्षा दी। सात गैर हाजिर रहे।
वहीं पहली पाली में ही इंटरमीडिएट की ट्रेड की परीक्षा हुई। इसमें 283 के सापेक्ष 264 ने परीक्षा दी। 19 गैरहाजिर रहे। वहीं दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के नागरिक शास्त्र की परीक्षा हुई, जिसमें 4578 में से 4234 ने परीक्षा दी। 344 गैरहाजिर रहे। कुल मिलाकर दोनों पालियों में 370 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। संवाद
शांतिपूर्ण तरीके से हुई परीक्षा
बिसौली। यूपी बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन पहली पाली में हाईस्कूल कंप्यूटर, द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट नागरिक शास्त्र की परीक्षा शांतिपूर्ण हुई। रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई-बसई के केंद्र व्यवस्थापक डॉ. घनश्याम दास ने बताया कि 110 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 35 अनुपस्थित रहे। केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट सचिन कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
वहीं क्षेत्र के सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज शरह बरौलिया में इंटरमीडिएट नागरिक शास्त्र की बोर्ड परीक्षा में 134 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 13 अनुपस्थित रहे। जोनल मजिस्ट्रेट ने केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की सराहना की। स्टेटिक मजिस्ट्रेट व केंद्र स्टाफ की मौजूदगी में परीक्षा सुव्यवस्थित ढंग से कराई। संवाद