फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी में दीवार गिरने से सात लोग दबे, एक गंभीर

Wed, 20 May 2015 11:34 PM IST
दातागंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव कुडरा वीरमपुर में मंगलवार की रात आई आंधी में दीवार के गिर जाने से उसके मलबे में दबकर एक ही परिवार के सात लोग जख्मी हो गए। गृहस्वामी की हालत गंभीर है। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार की देर रात तेज आंधी आई थी, जिसके चलते गांव कुड़रा वीरमपुर निवासी मनोज सिंह (35) की गारे से चुनी ईंटों की दीवार भरभरा कर गिर गई। दीवार के मलबे में दबकर मनोज सिंह के अलावा उनकी पत्नी मंजू (30) सोनाली (9) मोहिनी (7) विशाल (5) राधा (3) और विक्की (2) जख्मी हो गए। दीवार के गिरने की आवाज सुनकर गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सभी लोगों को मलबे से बाहर निकाला। गांव वालों की मदद से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। मनोज की हालत गंभीर है। इस घटना के बाद किसी राजस्व कर्मी ने मौके पर जाकर वस्तुस्थिति जानने की जहमत नहीं उठाई है। क्षेत्रीय लोगों ने घायलों के समुचित इलाज के साथ उनको मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें