फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एसआईआर में उत्कृष्ट काम करने वाले बीएलओ को किया सम्मानित

विज्ञापन
मंडलायुक्त, डीएम, एडीएम प्रशासन की मौजूदगी में बीएलओ सम्मानित किया गया। स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
दातागंज। एसआईआर कार्यक्रम की प्रगति का जायजा लेने के लिए मंडलायुक्त भूपेंद्र एस चौधरी ने शनिवार को दातागंज पहुंचे। उन्होंने बेहतर काम करने वाले चार बीएलओ को सम्मानित किया। कहा कि अन्य बीएलओ को इन लोगों से प्रेरणा लेने की जरूरत है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने भारत निर्वाचन आयोग की ओर से संचालित इस महत्वपूर्ण अभियान को लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला बताया। कहा कि मतदाता सूची का त्रुटिहीन और पारदर्शी होना अत्यंत आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने विभिन्न बूथों पर पहुंचकर फार्म-छह, सात व आठ की प्रविष्टियों सहित चल रही गतिविधियों का अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले चार बीएलओ अनुपमा सिंह, बबीता गुप्ता, शारदा व हरिओम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मंडलायुक्त ने कहा कि ये बीएलओ अपनी-अपनी भाग संख्या का कार्य सबसे पहले पूर्ण करने वाले थे और मतदाता सूची अद्यतन प्रक्रिया में उनकी भूमिका सराहनीय है।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की ओर से बीएलओ के मानदेय को हाल ही में दोगुना किया है। उन्होंने निर्देशित किया कि एक जनवरी 2026 की आधार तिथि पर किए जा रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में पूरी जिम्मेदारी, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ कार्य किया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि 18 वर्ष से अधिक आयु वाले सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़े जाए, जबकि मृतक, स्थानांतरित और दोहराए गए नामों को हटाकर सूची को शुद्ध किया जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि एसआईआर से संबंधित सभी रिकॉर्ड समय से ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किए जाएं, ताकि प्रगति की निगरानी सुचारू रूप से हो सके और कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण हो। इस मौके पर डीएम अवनीश राय, एडीएम प्रशासन अरूण कुमार आदि मौजूद रहे।

30 को खुलेंगे सभी मतदेय स्थल
बदायूं। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर 30 नवंबर को विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें सभी मतदेय स्थलों को डीएम अवनीश राय ने खोलने के निर्देश दिए हैं। यह शिविर सुबह नौ से शाम पांच बजे तक खोला जाएगा। इस दौरान लोग अपने एसआईआर फॉर्म को ले सकते हैं और भरकर जमा भी कर सकते हैं। संवाद


उसावां के सभी 11 वार्डों में बूथ लगाकर
चला अभियान, 85–90 प्रतिशत कार्य पूरा
- बिसौली तहसील में पृथ्वीराज, दिनेश पाल व विपिन कुमार हुए सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं/उसावां। बिसौली तहसील परिसर में शनिवार को आयोजित विशेष सम्मान समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों को सम्मानित किया गया। तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला ने बीएलओ पृथ्वीराज, दिनेश पाल, विपिन कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
नायब तहसीलदार गिरजा शंकर ने कहा कि बीएलओ निर्वाचन प्रणाली की रीढ़ होते हैं, और सही समय पर सही जानकारी उपलब्ध कराना लोकतंत्र को मजबूत बनाता है। तहसीलदार ने उम्मीद जताई कि सभी बीएलओ आगे भी इसी निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे। सम्मान पाकर बीएलओ ने भी अपने कार्य को और बेहतर ढंग से करने का संकल्प दोहराया।
वहीं, उसावां क्षेत्र में इन दिनों विशेष गहन पुनर्निरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता गणना प्रपत्र भरने का कार्य जोर पकड़ चुका है। बीएलओ लगातार वार्डों में डोर-टू-डोर पहुंचकर पात्र मतदाताओं से फार्म-छह, सात व आठ भरवा रहे हैं। शनिवार को कस्बे के वार्ड नंबर एक से लेकर 11 तक सभी वार्डों में अलग-अलग बूथ लगाकर मतदाताओं के प्रपत्र भरवाए गए, जहां सुबह से शाम तक लोागों की आवाजाही बनी रही। अभियान को सफल बनाने में बीएलओ रामवीर, अनिल, मीना देवी, नीलम जौहरी, पप्पू, राजवेटी, प्रियंका, सुखपाल, वीरेंद्र आदि पूरे उत्साह से डटे रहे। बीएलओ टीम ने बताया कि अब तक लगभग 85 से 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है, और शेष कार्य भी कुछ ही दिनों में पूरा कर लिया जाएगा।

मंडलायुक्त, डीएम, एडीएम प्रशासन की मौजूदगी में बीएलओ सम्मानित किया गया। स्रोत प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें