फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: खून की जांच कर दीं मरीजों को दवाएं

विज्ञापन
दबतोरी में लगे मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में मौजूद स्टाफ व मरीज। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। जिले के विभिन्न नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों में मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। बदलते मौसम के कारण अधिकतर मरीज खांसी, जुकाम, बुखार और बदन दर्द जैसी समस्याओं से ग्रसित रहे।
विज्ञापन

मेलों में डॉक्टरों की ओर से मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया गया। साथ ही नि:शुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। वहीं, जरूरत के अनुसार रक्त जांच भी कराई गई, जिनकी रिपोर्ट सामान्य पाई गई।
दबतोरी। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दबतोरी में अपराह्न 1:30 बजे तक 45 मरीज उपचार कराने पहुंचे। इनमें अधिकांश मरीज खांसी, जुकाम, बुखार और बदन दर्द की शिकायत लेकर आए। डाॅक्टरों की सलाह पर तीन मलेरिया, एक टाइफाइड, दो पीलिया, चार शुगर और तीन हीमोग्लोबिन सहित कुल 13 मरीजों की रक्त जांच कराई गईं। सभी जांच रिपोर्ट मानक के अनुरूप सामान्य पाई गईं। आरोग्य मेले में डॉक्टर जहीर अहमद, फार्मासिस्ट समद अली, लैब टेक्नीशियन असर जावेद, वार्ड बॉय कैलाश कुमार, एएनएम कुमारी एलम और स्वीपर जगदीश मौजूद रहे।
विज्ञापन



मौसमी बुखार और कुत्ते के काटने के पहुंचे मरीज
म्याऊं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र म्याऊं पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में दोपहर तीन बजे तक 28 मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। मेले में अधिकांश मरीज मौसमी बुखार से पीड़ित रहे, जबकि कुछ मरीज कुत्ते के काटने, सर्दी-जुकाम और खांसी की समस्या लेकर पहुंचे। चिकित्सक डॉ. खदीजा खातून ने मरीजों की जांच की। उन्हें आवश्यक परामर्श दिया और सभी मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां वितरित की गईं। उन्होंने बदलते मौसम में सतर्क रहने और साफ-सफाई पर ध्यान देने की सलाह दी। संवाद


आरोग्य मेला में 55 मरीजों का हुआ उपचार

फैजगंज बेहटा। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आरोग्य मेले में दोपहर दो बजे तक 55 मरीजों को देखकर दवाइयों का वितरण किया गया। चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारुल सिंह ने मरीजों का परीक्षण कर दवा लिखी, जबकि स्टाफ नर्स पूनम ने दवा का वितरण किया। होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रियंका कुशवाहा ने 15 मरीजों को देखकर दवा दी। श्याम सुंदर की ओर से 12 मरीजों का चेकअप किया गया। इनमें पांच मरीजों का कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ पाया गया। अधिकांश मरीज सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित थे। संवाद

दबतोरी में लगे मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में मौजूद स्टाफ व मरीज। संवाद

दबतोरी में लगे मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में मौजूद स्टाफ व मरीज। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें