फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 110 मरीजों के ब्लड सैंपल जांच को भेजे, कई घरों में मिला लार्वा

Fri, 25 Aug 2023 01:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
उझानी के सकरीजंगल गांव में मरीजों का चेकअप करते स्वास्थ्य कर्मी। स्रोत- सीएचसी
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। सकरीजंगल गांव में बुखार से पांच लोगों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम रोजाना शिविर लगाकर मरीजों का चेकअप करने में जुटी है। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य टीम ने 110 मरीजों का ब्लड सैंपल लेकर डेंगू और मलेरिया की जांच को भेजा है। इस बीच, मलेरिया विभाग की टीम ने चेकिंग की तो अधिकतर घरों में मच्छरों का लार्वा पाया गया।
विज्ञापन

गांव सकरीजंगल में बुखार का प्रकोप आठ दिन पहले शुरू हुआ था। एक ही दिन में बुजुर्ग महिला हसीना समेत किशोरी दिलवरी की मौत हुई थी। इसके बाद बुजुर्ग सुलेमान, छात्र वीरेश पाल और सादिक की पत्नी निशा की मौत हो चुकी है। प्रधान के पति मोहम्मद रिजवान ने बताया कि पहले दिन के मुकाबले बुखार के मरीजों की संख्या में गिरावट तो आई है, लेकिन जो मरीज हैं, उनमें कई का इलाज बरेली और बदायूं में चल रहा है।
सीएचसी की चार सदस्यीय टीम ने गांव में फिर स्वास्थ्य शिविर लगाया और करीब डेढ़ सौ मरीजों का उपचार किया। 110 मरीजों के ब्लड सैंपल से डेंगू और मलेरिया की जांच होगी। इससे पहले बदायूं से पहुंची मलेरिया विभाग की टीम ने घर-घर जाकर लार्वा की चेकिंग की। घरों में फ्रिज के नीचे प्लेट में, कूलर, छतों पर पड़े टायरों समेत हैंडपंपों के पास भरे पानी में मच्छरों का लार्वा पाया गया। टीम ने कीटनाशक का स्प्रे करके लार्वा नष्ट कर दिया है। नालियों में भी स्प्रे कराया गया है। इधर, चिकित्साधीक्षक राजकुमार गंगवार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की गांव के हालात पर नजर बनी हुई है। स्थिति सुधर रही है।
विज्ञापन


फोटो- 17
बिलहरी में लगवाया स्वास्थ्य शिविर

अलापुर। म्याऊं ब्लॉक के गांव बिलहरी में बुखार का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। तमाम ग्रामीण बीमार पड़े हुए हैं। विगत दिनों स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चेकअप करके दवाएं बांटी थीं। बृहस्पतिवार को गांव में स्थित सैयद कुतुब कॉलेज में कुछ स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा कैंप लगाया गया। कैंप में डॉ. इत्तेहाद आलम, डॉ. अमन आजाद, डॉ. संजीदा आलम, डॉ. खालिद जफर, जियाउल रहमान, डॉ. तब्दील बी अहमद, डॉ. तनवीर आदि ने 700 मरीज को दवा बांटी गई और फ्री जांच की गई।

उझानी के सकरीजंगल गांव में मरीजों का चेकअप करते स्वास्थ्य कर्मी। स्रोत- सीएचसी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें