फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पांच क्षेत्र पंचायत और 35 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध चुने गए

Fri, 25 Aug 2023 01:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के तहत रिक्त पड़े पदों पर एक-एक उम्मीदवार का नामांकन हुआ था। जांच में सभी नामांकन पत्र सही पाए गए। नाम वापसी किसी ने नहीं की। ऐसे में सभी पांचों क्षेत्र पंचायत, 35 ग्राम पंचायत सदस्यों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
विज्ञापन

राज्य चुनाव आयोग के निर्देश पर जिले में रिक्त पदों पर चुनाव कराने की तिथि घोषित की गई। अंतिम दिन तक सभी पदों पर एक-एक उम्मीदवार ने नामांकन कराया था। उनके नामांकन पत्रों की जांच में सभी नामांकन वैध पाए गए। 24 अगस्त शाम तीन बजे तक किसी ने पर्चा वापस नहीं लिया। सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रमेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि सभी नामांकन कराने वाले उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें