फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ब्लॉकवार समीक्षा, सहसवान के अफसर पर गिरी गाज

Mon, 24 Jul 2017 10:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
विज्ञापन
CDO taking meeting
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ब्लॉकवार समीक्षा करते हुए सहसवान ब्लॉक के एडीओ पंचायत का कार्य ठीक न पाए जाने पर सीडीओ ने प्रतिकूल प्रवृष्टि दी और कार्य में अनियमितता पाए जाने पर बीडीओ को भी कड़ी चेतावनी दी।
विज्ञापन

सोमवार को विकास भवन स्थित सभाकक्ष में मुख्य विकास अधिकारी शेषमणि पांडेय ने निर्देश दिए कि बेस लाइन सर्वे आगामी सप्ताह तक अवश्य पूर्ण हो जाए। उन्होंने सभी बीडीओ को निर्देश दिए कि शौचालय निर्माण का कार्य पूर्ण करने के साथ ही एमआईएस भी पूर्ण करें। इसके लिए विशेष अभियान चलाकर डाटा एंट्री ऑपरेटर, रोजगार सेवक लगाकर फोटो अपलोड कर अवगत कराएं। गंगा एक्शन प्लान के तहत रोजगार सेवक, आंगनबाड़ी, सीडीपीओ को 25-25 शौचालय बनवाने का लक्ष्य निर्धारित है। लक्ष्य पूर्ण न होने पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि जल्द से जल्द यह कार्य पूर्ण किया जाए। इंदिरा आवास की समीक्षा करते हुए लाभार्थियों को द्वितीय किश्त न मिलने पर समस्त बीडीओ को निर्देश दिया कि कार्य तीन दिन में पूर्ण किया जाए। उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन ब्लॉकों में रिकॉर्ड डाटा नहीं मिल पा रहा है, वह सब ट्रांसफर हुए सचिवों को बुलाकर तत्काल डाटा लें लें, ऐसा न करने पर सचिव के खिलाफ विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाए। इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी सेवाराम चौधरी, पंचायत राज अधिकारी शशिकांत शर्मा, पीडी विजय कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें