फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख के घर पर धावा, फायरिंग की

Mon, 09 Jan 2017 11:35 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एक ग्राम प्रधान समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा
कातिलाना हमले में फैसले का दबाव बना रहे आरोपी
म्याऊ ब्लॉक की ब्लॉक प्रमुख सुगीता देवी के घर पर सोमवार शाम एक ग्राम प्रधान और उसके साथियों ने हमला बोल दिया। दहशत फैलाने के लिए यहां फायरिंग भी की। ब्लॉक प्रमुख के देवर की तहरीर पर पुलिस ने एक ग्राम प्रधान समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोप है कि दबंग ब्लॉक प्रमुख के देवर पर कातिलाना हमले के मामले में फैसले का दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन

अलापुर थाने के गांव नवादा निवासी संगीता देवी म्याऊ की ब्लॉक प्रमुख हैं। संगीता के देवर संजीव कुमार ने रामचरन, शेर सिंह और धर्मेंद्र के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में कातिलाना हमले का मुकदमा दर्ज कराया था। रामचरन कटिया गांव का प्रधान है। यह लोग संजीव पर इस मामले में फैसले का दबाव बना रहे थे। संजीव का आरोप है कि सोमवार शाम वह घर पर था। इसी दौरान कटिया निवासी रामचरन प्रधान, देव सिंह, धर्मेंद्र और गांव का ही रवि उसके घर पहुंचा। गाली-गलौज करते हुए घर पर धावा बोल दिया। कुछ ही देर में इन लोगों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग कर दी। कातिलाना हमले के मामले में फैसला न करने पर संजीव को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। जाति सूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया। खबर मिलने पर थाना पुलिस ने गांव पहुंच कर मौका मुआयना किया। संजीव कुमार की तहरीर पुलिस ने रामचरन, देव सिंह, रवि और धर्मेंद्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इंस्पेक्टर अलापुर इंद्रेश कुमार का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें