फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख और बीडीसी ने शपथ लेकर संभाला कार्यभार, पहली बैठक हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले के 15 ब्लॉकों में निर्वाचित हुए ब्लाक प्रमुख और क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) ने मंगलवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली। एसडीएम स्तर के अधिकारियों ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद क्षेत्र पंचायतों की पहली बैठक करके कोरम पूरा किया गया। जिले में पहली बार सभी 15 ब्लॉक में भाजपा के प्रमुख चुने गए हैं। कई ब्लॉकों में शपथ ग्रहण के दौरान कोरोना गाइड लाइन और सोशल डिस्टेंसिंग को दरकिनार कर दिया गया।
विज्ञापन

वजीरगंज ब्लॉक में कारगिल शहीद हरीओम की पत्नी गुड्डो देवी और बीडीसी सदस्यों को डिप्टी कलेक्टर राजेश कुमार ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। ग्रीन हाउस सभागार में भव्यता पूर्ण शपथ ग्रहण किया गया। शपथ ग्रहण के बाद क्षेत्र पंचायत की पहली बैठक का आयोजन किया गया। बीडीओ राम सागर यादव ने एजेंडे के बारे में बताया। शपथ ग्रहण में नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता, पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक, योगेंद्र सागर, चेयरमैन दीपमाला गोयल, बिसौली विधानसभा प्रभारी रामवीर सिंह एडवोकेट, दीपेश कुमार वार्ष्णेय, संजू सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह, अंबुज सिंह, पंकज चौहान, उमेश चंद्र राठौरआदि रहे। कारगिल शहीद हरीओम के पुत्र शिवम सिंह ने सभी का आभार जताया।
जगत ब्लॉक के नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख यादवेंद्र सिंह शाक्य को एसडीएम सदर लाल बहादुर ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। संचालन एडीओ पंचायत शशिकांत शर्मा ने किया। शपथ ग्रहण में शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य, पूर्व मंत्री भगवान सिंह शाक्य, प्रेमस्वरूप पाठक, धर्म सिंह, डॉ. केशव शर्मा, चुन्नीलाल, सुनील गुप्ता, पूरनलाल मौर्य, पूर्व प्रधान अनिल भारद्वाज आदि रहे।
विज्ञापन

कादरचौक में नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्रपाल सिंह राजपूत और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार ने शपथ दिलाई। नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिता में होगा। विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने कहा कि भाजपा ने पूरी पारदर्शिता के साथ चुनाव जीता है। विकास में भी पारदर्शिता दिखेगी। इस मौके पर राजू कश्यप, पानसिंह यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख श्याम उपाध्याय, राजेश गुप्ता, हेतराम शाक्य, मुनीश गुप्ता, योगेश शाक्य, रवि ठाकुर शिवकुमार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सेवाराम कश्यप सर्वेश कश्यप, मिंटू शाक्य, भजनलाल राजपूत आदि रहे।
सालारपुर ब्लॉक में नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख विचित्रा देवी और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को को एसडीएम सदर लाल बहादुर ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि क्षेत्र की जनता और पार्टी ने उन पर जो भरोसा किया है वह उस पर खरा उतरेंगी। नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य, उमेश राठौर, विश्वजीत गुप्ता, अनेकपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह, शिव कुमार, प्रभाशंकर वर्मा, धर्मेंद्र सिंह, राकेश कुमार, ओमकार सिंह आदि रहे।
एसडीएम सहसवान ज्योति शर्मा ने दहगवां में नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख नीलम गुप्ता, सहसवान में कृति सिंह यादव और सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर सुभाष चंद्र गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद, मयंक गुप्ता, नरेश चंद्र गुप्ता, बीडीओ अभय प्रताप सिंह, एडीओ शिव प्रसाद आदि रहे। बिसौली में सरला देवी और आसफपुर में ओमकृष्ण को एसडीएम महिपाल सिंह ने शपथ दिलाई। इस मौके पर विधायक कुशाग्र सागर, पूर्व मंत्री योगेंद्र सागर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अमित पाठक, भाजपा नगर अध्यक्ष अक्कू रस्तोगी,अखिलेश शर्मा, गौरी आदि रहे।
उसावां में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राधेश्याम बहादुर सिंह ने ममता सिंह को ब्लॉक प्रमुख पद की शपथ दिलाई। इस मौके पर पति दिनेश कुमार सिंह बीडीओ रामजनम, एडीओ हरिओमसिंह, एडीओ दिनेश कुमार सिंह, एडीओ अलख निरंजन, एपीओ विनोद गंगवार, एडीओ आरके सिंह आदि रहे। दातागंज में एसडीएम पारस नाथ मौर्य ने अतेंद्र विक्रम सिंह को ब्लॉक प्रमुख पद की शपथ दिलाई। अंबियापुर में रेखा देवी, उझानी में शिशुपाल शाक्य, समरेर में श्रद्धा सक्सेना ने पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें